फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिले के मैदानी इलाकों में धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के मैदानी इलाकों में शुक्रवार रात से घनी धुंध छाई हुई है। धुंध के कारण सड़कों पर भी विजिबिलिटी बेहद कम रही। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। खासकर राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण संपर्क सड़कों पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भी धुंध छाई रही। इससे ठंड बढ़ गई है। शनिवार शाम को धर्मशाला में भी धुंध छाई रही। इसके कारण वाहन चालक संभल कर सफर करते नजर आए। शाम के समय धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों में वाहन चालकों को सफर के दौरान पार्किंग लाइट्स का सहारा लेना पड़ा। धुंध इतनी थी कि 10 से 20 मीटर तक ही विजिबिलिटी रही। ऐसे में वाहनों की रफ्तार भी कम रही। ठंड बढ़ने से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। सुबह-सुबह लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं और बाजारों में भी रौनक कम देखने को मिल रही है।
पुलिस विभाग और जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से धुंध में सतर्कता बरतने की अपील की है, जिससे किसी प्रकार का कोई हादसा न हो। शनिवार को धर्मशाला में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक रहा। सुबह-शाम पड़ने वाली धुंध और कोहरे से लोगों के स्वास्थ्य के साथ छोटे फलदार पौधों पर भी इसका असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें