फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जिले के सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़कों की बहाली पर फोकस

Fri, 05 Sep 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बालीचौकी उपमंडल के तहत विभिन्न क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। थलौट में आयोजित समीक्षा बैठक में क्षेत्र में सड़कों की बहाली को और तेज करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि उपमंडल में सड़क सुविधा सुचारु करने के लिए पर्याप्त संख्या में मशीनरी एवं मानव संसाधन की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में लगभग 35 मशीनें विभिन्न क्षेत्र में सड़कों को बहाल करने के लिए लगाई गई हैं। औट से थलौट के मध्य फोरलेन सड़क मार्ग को बहाल कर दिया गया है। झीड़ी के समीप हाल ही में आए भूस्खलन के मलबे को हटाने के लिए ब्लास्टिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। ऐसे में नौ मील से लेकर कुल्लू की ओर यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
इससे सेब उत्पादकों को अपनी फसल को बाहर मंडियों में भेजने की सुविधा मिल सकेगी। शुक्रवार सायं से 400 से अधिक वाहन सेब की फसल लेकर रवाना करने का लक्ष्य रखा गया है। थलौट व औट में दूरसंचार सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। संबंधित कंपनी अब बालीचौकी व ज्वालापुर क्षेत्र में संचार सेवाएं बहाल करने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

मंडी के समीप नौ मील से लेकर झीड़ी तक दोनों ओर से सड़क खोल दी गई है। हालांकि इसके मध्य कई स्थानों पर अभी वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था रहेगी। राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के कार्य में और तेजी लाने को कहा। ग्राम पंचायत किगस, नाऊ, पलसेहड़, झीड़ी, नगवाईं, औट, कोटाधार और टकोली के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें