फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: द्रंग क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से बाढ़, 13 मकान, 10 गोशालाएं ध्वस्त, वाहन बहे

विज्ञापन
स्नोर घाटी के नगवाईं में मलबे की चपेट में आई कार। संवाद
विज्ञापन
मंडी/कटौला/पधर। द्रंग विस क्षेत्र में भारी बारिश के बाद रविवार सुबह नालों और खड्डों में आई बाढ़ ने खूब तबाही मचाई। हलके के पटवार सर्किल सेगली, कमांद, कटौला, बथेरी में बाढ़ से 13 मकान, तीन दुकानें और 10 गोशालाएं ध्वस्त हो गईं। चार कारें और एक बाइक बह गए। एक मकान और तीन दुकानें भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। पटवार सर्किल बथेरी के गांव आरंग में बाढ़ ने खूब नुकसान पहुंचाया। यहां बस स्टैंड नाला ही बन गया जबकि कई घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। गनीमत रही कि लोगों ने नाले का जलस्तर बढ़ता देख सुरक्षित स्थानों में पनाह ले ली। आरंग में तीन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है।
विज्ञापन

पटवार सर्किल सेगली के तहत चार घर ध्वस्त हो गए जबकि दो कारें बाढ़ में बह गईं। पटवार सर्किट कमांद में एक घर ध्वस्त हो गया। पटवार सर्किट कटौला में चार घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि एक फुट ब्रिज भी बह गया। पटवार सर्किट बथेरी में चार मकान, तीन दुकानें ध्वस्त हो गए। यहां दो कारें, एक बाइक भी बह गई। करीब 10 गोशाला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा दो घराट और एक मशीन को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, 10 मवेशी मर गए और 150 मुर्गियां बह गईं। इसी सर्किल के तहत 10 फुटब्रिज भी बह गए।
....
बथेरी सर्किल के आरंग गांव में बाढ़ ने खूब तबाही मचाई। हाई स्कूल आरंग मलबे की चपेट में आया है। बथेरी से ठाह गांव तक सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है। इस कारण प्रशासन भी मौके पर नहीं पहुंच पाया है। आरंग में सूखे नाले में जलस्तर ऐसा बढ़ा कि लोगों को भागने को मजबूर होना पड़ा। सुबह करीब 4:30 बजे जल स्तर बढ़ते ही लोग सुरक्षित जगह पहुंच गए थे। इस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले गांव में अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन

...
एडीएम मंडी डाॅ. मदन कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से एसडीएम सदर ने कटौला क्षेत्र का दौरा किया है। प्रभावितों को राशन किट समेत अन्य दिया जा रहा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें