जोगिंद्रनगर अस्पताल परिसर के पास खुले में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर को और अधिक साफ-सुथरा बनाने जीतने की मुहिम और तेज हो गई है। लापरवाही से खुले में गंदगी फैलाने वालों की तस्वीरें नगर परिषद के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने पर उन पर पांच हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।
वह घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर कचरे के ढेर मिलने पर संबंधित उपभोक्ताओं की जवाबदेही तय कर जुर्माना वसूला जाएगा। ऐसे मामलों में नगर परिषद तमाम वीडियोग्राफी औरफोटोग्राफी कर पहले नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी। अंसतुष्टता जाहिर होने पर पांच हजार का जुर्माना होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में सार्वजनिक स्थानों को भी साफ सुथरा रखने के लिए पर्यावरण व प्रदूषण संरक्षण की टीमों को भी फील्ड में उतारा गया है।
सफाई निरीक्षक, पर्यवेक्षक के अलावा वार्ड पार्षदों को भी नगर परिषद को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारियां सौंपी गई है। करीब 18 निजी सफाई कर्मचारियों को सभी वार्डों को साफ सुथरा रखने का जिम्मा सौंपा गया है। दस स्थाई कर्मचारियों को शहरी क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के अलावा सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता बरकरार रखने की हिदायत दी गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल ने बताया कि स्वच्छ नगर परिषद स्वस्थ नगर परिषद मुहिम को रफ्तार देते हुए खुले में गंदगी फैलाने वालों के चालान काटने के निर्देश जारी किए हैं।