फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीलिया के पांच मरीज उपचाराधीन, तीन को छुट्टी, एक नया मरीज

Thu, 27 Nov 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पिछले 10-11 दिनों से पीलिया (हेपेटाइटिस-ए) के मामले सामने आने से क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि बुधवार को कोई नया मामला अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ लेकिन एक नया पीलिया का मरीज जरूर सामने आया है। एक लड़की को हल्के लक्षण पाए जाने पर डॉक्टरों ने दवाई देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

वर्तमान में अस्पताल में पांच मरीज उपचाराधीन हैं जबकि तीन मरीजों को स्वास्थ्य में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। पीलिया के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग लगातार आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। हालांकि नए मरीज सामने आने से चिंता बनी हुई है।
सरकाघाट अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की देखरेख के लिए 24 घंटे की ड्यूटी पर सतर्कता बढ़ा दी है। लगातार मेडिकल कॉलेज नेरचौक के संपर्क में हैं ताकि मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन

वहीं, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी ने बताया कि जल भंडारण टैंकों की सफाई और क्लोरीनेशन तेजी से की जा रही है। बीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मेडिकल स्टाफ और जल शक्ति विभाग संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में सैंपलिंग और जल स्रोतों की सफाई का कार्य लगातार कर रहे हैं। कुछ सैंपल जिला स्तरीय लैब भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सामान्य सीमा में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें