फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक में कार की चपेट में आने से पांच मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक में फोरलेन पर ठाकुर ढाबा के निकट बीते बुधवार शाम कार को पीछे (बैक) करते समय पांच मजदूर चपेट में आ गए। घायलों को नेरचौक मेडिकल काॅलेज में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार सायं करीब 6:45 बजे सलीम अख्तर निवासी जिला किशनगंज (बिहार) अपने साथियों खबीर आलम, मकसूद आलम, सफी आलम एवं जहांगीर आलम के साथ किराये के मकान की ओर लौट रहे थे।
इस दौरान कार को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाया। इसके उपरांत चालक की ओर से वाहन को पीछे करने पर मजदूर चपेट में आ गए। दुर्घटना में मकसूद आलम को गंभीर चोटें आई हैं जबकि अन्य को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक महेंद्र पाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें