मंडी। नगर निगम मंडी क्षेत्र के तहत फोरलेन पर बिना मंजूरी रेहड़ी लगाने पर पांच लोगों के चालान काटे गए। इनका एक-एक हजार रुपये का चालान किया। उन्हें चेतावनी दी कि अगर दोबारा फोरलेन पर रेहड़ी लगाई तो सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।
चालान के बाद उन्हें बाईपास और पुलघराट के पास रेहड़ियां लगाने को कहा गया। सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि सभी लोग मलोरी के रहने वाले हैं। कई दिनों से फोरलेन पर रेहड़ी सजा रहे थे। निगम आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि शहर में अनधिकृत रूप से रेहड़ी लगा रहे लोगों पर कार्रवाई जारी है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा। संवाद