फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारीं, खहलीण में डायरिया के पांच मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत नरोला के गांव वारीं और खहलीण में सोमवार को डायरिया के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसमें चार मामले वारीं गांव से और एक मामला खहलीण गांव में पाया गया है। डायरिया मामलों में वृद्धि होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

विभागीय टीम पिछले चार दिनों से वारीं और खहलीण गांवों में नजर बनाए हुए है। लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें दवाई, ओआरएस घोल के पैकेट आदि बांटे जा रहे हैं। बीते शुक्रवार को बलद्वाड़ा के वारीं गांव में डायरिया के 28 मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था।
डायरिया फैलने की मुख्य वजह गंदे पानी की आपूर्ति होना माना जा रहा है। बीएमओ बलद्वाड़ा डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दी हैं। विभागीय टीम नजर रखे हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें