बग्गी (मंडी)। बाल विकास परियोजना सदर मंडी वृत्त सलवाहन के तहत शनिवार को रजवाड़ी स्कूल में किशोरी मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य ममता दशरथ ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
पर्यवेक्षक संदीप चौहान ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बालिका सशक्तीकरण तथा उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता, बाल विवाह निषेध कानून और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। मेले में नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में चेष्ठा प्रथम, राधिका द्वितीय, अंशिका तृतीय रहीं। नारा लेखन में आदित्या प्रथम, अक्षरा द्वितीय और सीया तृतीय रहीं।
विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान एसएचओ राजेंद्र ठाकुर ने बाल विवाह निषेध कानून और चिट्टे से दूर रहने की जानकारी दी। आंगनबाड़ी वर्करों ने लघु नाटिका से सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आयुष विभाग से डाॅ. अंकिता ने मिलेट्स को जीवन में लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एएसआई श्याम लाल, छमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद