थुनाग (मंडी)। अग्निशमन उपकेंद्र थुनाग में अग्निशमन सप्ताह मनाया गया। इस दौरान शहीदों को भी याद किया। उपकेंद्र के प्रभारी मायाधर ने बताया कि 1944 में मुंबई में एक समुद्री जहाज में आग लग गई थी जिसमें आठ सौ लोग मारे गए।
हादसे में 69 दमकल कर्मी भी शहीद हुए थे। उन शहीदों की याद में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह मनाया जाता है। इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में जागरूकता पैदा करना और अपने आप को किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए तैयार रहना है। संवाद