मंडी में हिमाचल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में होने वाली परेड के लिए स
- फोटो : श्रद्धांजलि अर्पित करते लीडिंग फायरमैन रमेशचंद्र यादव।
मंडी। सेरी मंच पर 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सलामी परेड का अभ्यास किया गया।
इसमें मंडी पुलिस, गृहरक्षक, एनसीसी और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने सेरी बाजार में परेड की रिहर्सल की। इस दौरान नगर निगम की ओर से सेरी चानणी पैवेलियन की सीढि़यों की साफ सफाई की गई।
पुलिस जवानों और परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियों ने मार्चपास्ट का अभ्यास किया। इससे पूर्व नगर निगम की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को साफ किया गया। उधर, नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि हिमाचल दिवस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को नगर निगम कर्मचारियों की ओर से सेरी बाजार और सेरी चानणी की साफ सफाई की गई है।