फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पटाखा विक्रेता की मनमानी, रेड देख भागा, 9 ग्राहकों को दुकान में किया बंद

विज्ञापन
दुकान के अंदर बंद किये ग्राहकों से बातचीत करती एसडीएम बल्ह​ स्मृतिका नेगी। जागरूक पाठक
विज्ञापन
बिना एनओसी बेच रहा था पटाखे, प्रशासन ने दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम
विज्ञापन

एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने दी दबिश, दो घंटे तक दुकान में फंसे रहे लोग
जीएसटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें भी मौके पर मौजूद, पटाखों का स्टॉक और दस्तावेज जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। त्योहारी सीजन में नियमों को ताक पर रखकर बिना अनुमति पटाखे बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में नेरचौक में एक पटाखा विक्रेता की गंभीर लापरवाही सामने आई है। प्रशासन के छापे के दौरान विक्रेता मौके से भाग गया और दुकान के भीतर मौजूद 9 ग्राहकों को ताला लगाकर बंद कर गया।
प्रशासन ने संबंधित विक्रेता को आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी ने टीम के साथ दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक टीम को देखकर विक्रेता दुकान छोड़कर भाग गया। दुकान में सस्ते पटाखे खरीदने पहुंचे करीब 9 ग्राहक अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचीं एसडीएम स्मृतिका नेगी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान का ताला खुलवाया और अंदर बंद लोगों को बाहर निकलवाया। ग्राहकों ने बताया कि वे पिछले करीब दो घंटे से दुकान के भीतर बंद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन, जीएसटी विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने दुकान में रखे पटाखों के स्टॉक और बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा फरार विक्रेता के अन्य ठिकानों पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसडीएम स्मृतिका नेगी ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेता के खिलाफ पटाखों के जब्तीकरण सहित कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें