फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में ग्रीन दिवाली के दावे हवा, पटाखा बाजारों में लाखों का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन के निर्देशों की उड़ीं धज्जियां, दिवाली पर जमकर गूंजे सामान्य पटाखे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में प्रशासन और पर्यावरण प्रेमियों की ओर से ग्रीन दिवाली मनाने को लेकर किए गए प्रयास और दावे खोखले साबित होते नजर आए। रामलीला मैदान में सजे पटाखा बाजार में जमकर कारोबार हुआ। सुबह से शाम तक पटाखे खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ी और देखते ही देखते लाखों रुपये के पटाखों की बिक्री हो गई। शहरी क्षेत्रों में थोक विक्रेताओं की दुकानों पर भी ग्राहकों का खासा उत्साह देखने को मिला।
रामलीला मैदान में इस बार करीब 40 पटाखा स्टॉल लगाए गए थे। शनिवार दोपहर 12 बजे से ही मैदान में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक पूरा मैदान ग्राहकों से खचाखच भर गया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपनी पसंद के पटाखे खरीदने पहुंचे। किसी ने अनार और चकरी खरीदी तो किसी ने रॉकेट और बम की खरीदारी की।
विज्ञापन

प्रशासन ने दुकानदारों को केवल ग्रीन पटाखे बेचने के कड़े निर्देश दिए थे, लेकिन बाजार की हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आई। दुकानों में ग्रीन पटाखों का स्टॉक बेहद कम था और खरीदारों ने भी इनमें खास रुचि नहीं दिखाई। तमाम पाबंदियों के बावजूद पटाखों की जमकर हुई खरीदारी और आतिशबाजी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रामलीला मैदान में सजे पटाखा बाजार में ग्राहकों की भारी आवाजाही से कारोबारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हुआ। ग्राहकों ने हर तरह के पटाखों की खरीदारी में दिलचस्पी दिखाई। -गुरप्रीत, पटाखा कारोबारी
दिवाली पर ग्रीन दिवाली मनाने के साथ शुभ मुहूर्त में कुछ पटाखों का इस्तेमाल भी करूंगी। इसके लिए मैंने पटाखों की खरीदारी कर ली है। आज लक्ष्मी पूजन के बाद पटाखे जलाए जाएंगे। -ऐशना सूद, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

दिवाली पर ग्रीन दिवाली मनाने के दावे हवा साबित हुए हैं। जोगिंद्रनगर में पटाखों की खरीदारी को लेकर ग्राहकों के उत्साह ने इन दावों की वास्तविकता सामने ला दी है। -अजय ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें