फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में लोक निर्माण विभाग के रिकाॅर्ड रूम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग धर्मपुर मंडल के रिकॉर्ड रूम में देर रात आग लगने से रिकाॅर्ड जल गया। चौकीदार ने समय रहते जान जोखिम में डाल कर कुछ रिकाॅर्ड को जलने से बचा लिया। इसकी रिपोर्ट पुलिस थाना धर्मपुर में करवाई है।
विज्ञापन

धर्मपुर के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि रिकॉर्ड रूम में रविवार की रात को आग लगी थी। इस पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी संजीव सूद ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने आग लगने की घटना को साजिश बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें