फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चक्कर में कबाड़ मार्केट में लगी आग, 30 लाख से अधिक का नुकसान

Sat, 18 Oct 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। उपमंडल बल्ह के चक्कर क्षेत्र में देर रात एक कबाड़ मार्केट में बीते बुधवार रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। घटना में लगभग 30 से 32 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

कबाड़ मार्केट के संचालक राहुल खोत्र ने बताया कि देर रात अचानक बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग की लपटें उठीं और धीरे-धीरे पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों ने कुछ ही देर में आसपास फैले कबाड़ और मशीनों को जला डाला।
आगजनी के समय पास ही झुग्गियों में लोग रह रहे थे। उन्होंने आग की लपटें देख रात को ही सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सुबह करीब 11 बजे तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत तीन साल पहले बैंक से लोन लेकर यह कारोबार शुरू किया था। उन्होंने बताया कि उनके पास तीन मशीनें थीं, जिनमें से दो मशीनें और सारा माल आग की भेंट चढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तुरंत राहत राशि उपलब्ध करवाने की मांग की है। वहीं, अग्निशमन विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें