फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिलिंडर में रिसाव से भड़की आग, पिता-बेटे का 12 कमरों का मकान राख

विज्ञापन
उपतहसील बागाचनोगी के चोहट गांव में स्लेटपोश मकान में भड़की आग। स्त्रोत- वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
तीन साल के बच्चे समेत परिवार ने भागकर बचाई जान, 50 लाख से अधिक का नुकसान
विज्ञापन

ग्रामीणों और दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। उपतहसील बागाचनोगी के चोहट गांव में रविवार सुबह सिलिंडर में गैस के रिसाव से आग लगने से पिता-बेटे का 12 कमरों का संयुक्त स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में घर का पूरा सामान, जरूरी दस्तावेज और जीवनभर की जमा पूंजी जलकर राख हो गई। राजस्व विभाग के प्रारंभिक आकलन में 70 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। शिक्षक गंगा राम और उनके बेटे योगराज के घर में अचानक एलपीजी सिलिंडर में रिसाव से अचानक आग भड़क गई। इसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें उठती देख परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने समय रहते घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दूसरे कमरे में सो रहे तीन वर्षीय बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाले से पानी लाकर आग बुझाने में जुट गए। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ग्रामीण काफी हद तक आग पर काबू पा चुके थे। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास के मकानों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। अग्निकांड में सब कुछ राख हो गया। परिवार के पास पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार रमेश चंद और पटवारी रणजीत कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से फौरी राहत भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें