फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पत्नी पर चाकू से हमला करने के आरोप में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विवाद के दौरान वारदात, 13 वर्षीय बेटी के बीच-बचाव से बची जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के तहत पत्नी पर पति की ओर से चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समखेतर कुठेहड़ा निवासी मीरा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका पति गगन प्रदीप पिछले कई वर्षों से उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। आरोप है कि वीरवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पति ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से कई वार कर दिए। हमले में महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोटें आई हैं। जबकि सिर पर भी गहरी चोट लगी है। महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान घर में मौजूद उसकी 13 वर्षीय बेटी ने बीच-बचाव किया, जिससे उसकी जान बच सकी। घटना के बाद पुलिस की निगरानी में महिला को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। सिर पर गंभीर चोट के कारण उसका सीटी स्कैन भी करवाया गया। शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाना बुलाकर पूछताछ की गई तथा उनके बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं, गगन प्रदीप का कहना है कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से बाहर रहती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उसने पत्नी पर मानसिक रूप से परेशान करने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें