फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित, बीए का परीक्षा परिणाम 89.77 प्रतिशत रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
5,519 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा, ओटी शास्त्री का परिणाम 84.60 प्रतिशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्नातक अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल), बीएससी बायोटेक्नोलॉजी (ऑनर्स) तथा ओटी शास्त्री के परीक्षा परिणाम जारी किए हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इन परीक्षाओं में कुल 5,519 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। घोषित परिणामों में बीए का परीक्षा परिणाम 89.77 प्रतिशत रहा, जबकि बीएससी (मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल) का परिणाम 78.60 प्रतिशत दर्ज किया गया। ओटी (शास्त्री) परीक्षा का परीक्षा परिणाम 84.60 रहा। बीएससी बायोटेक्नोलॉजी (ऑनर्स) का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ललित कुमार अवस्थी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक डा. सनील ठाकुर, सहायक कुलसचिव (परीक्षाएं) हनीत राणा तथा परीक्षा शाखा के समस्त कर्मचारियों को समयबद्ध ढंग से परिणाम घोषित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा शाखा की प्रतिबद्धता और समर्पण के कारण विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के हित में समय पर परिणाम घोषित करने में सफल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें