फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दुकानदारों को आखिरी चेतावनी, सड़क पर रखा सामान तो होगा जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन पर दुकान का सामान फैलाकर कारोबार करने वाले दुकानदारों पर अब प्रशासन सख्ती करेगा। अतिक्रमण नहीं हटाने पर पुलिस चालान काटने के साथ सामान भी जब्त करेगी। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने व्यापारियों को अंतिम चेतावनी जारी की है। एसडीएम ने बताया कि पधर, पाली, कुन्नू और उरला क्षेत्र में कई दुकानदार दुकानों का सामान सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन पर रख रहे हैं। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर फैला सामान हादसों का खतरा भी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपना सामान दुकानों के भीतर ही रखें और सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कारोबार के लिए सड़क की जगह का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण जारी रहने पर चालान काटने के साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें