फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण शुरू, 20 तक करें आवेदन : विनय

विज्ञापन
विज्ञापन
31 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2026 तक जारी आय प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे
विज्ञापन

बीडीओ ने पात्र परिवारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। विकास खंड अधिकारी द्रंग स्थित पधर विनय चौहान ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले पात्र परिवारों के चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण की समयसारिणी जारी की है। उन्होंने बताया कि पिछले आठ चरणों में निर्धारित मापदंड पूरे करने के बावजूद समय पर आय या अन्य जरूरी प्रमाण पत्र न बन पाने के कारण वंचित रहे परिवारों को अंतिम चरण में आवेदन का अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस चरण में चयन के मानदंड आठवें चरण के अनुसार ही रहेंगे। इसके लिए 31 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2026 तक जारी आय प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे। पात्र परिवार अपने आवेदन ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय या एसडीएम कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने, सत्यापन और अनुशंसा की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 25 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। चयनित परिवारों की सूची बीडीओ कार्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद संबंधित पंचायत सचिव एमएमएपी पोर्टल पर ई-केवाईसी सहित उनकी प्रविष्टि करेंगे। अंतिम सत्यापन बीडीओ और एसडीएम द्वारा प्रकाशित सूची से मिलान कर किया जाएगा। बीडीओ ने पात्र परिवारों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करवाकर इस अंतिम अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें