फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: त्योहारी सीजन निपटा अब अस्पताल पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी जुकाम की चपेट में जिलावासी
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल की ओपीडी में लग रही लाइनें, बच्चे भी चपेट में आए
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। त्योहारी सीजन के बाद जोनल अस्पताल मंडी में मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, निमाेनिया और एलर्जी के मरीज अधिक संख्या में उपचार के लिए पहुंचने लगे हैं। ऑर्थो ओपीडी और एक्स-रे कक्ष के बाहर दोपहर बाद भी मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मौसम में बदलाव के बीच लापरवाही बरतने से लोग बीमार पड़ रहे हैं।
बाल रोग ओपीडी में सर्दी-खांसी, निमोनिया से पीड़ित 30 से 35 बच्चों को उपचार के लिए लाया गया। बदलते मौसम में डॉक्टर एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। एलर्जी, जुकाम और खांसी होने पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

मंडी के रामनगरनिवासी राजेंद्र कुमार, पुलघराट से कमल किशोर, दूदर से हेमराज, पंडोह से तारा चंद, नगवाईं से ज्ञान चंद आदि मरीजों ने बताया कि उन्हें सर्दी-खांसी, बुखार की शिकायत हुई है। मंगलवार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। सामान्य ओपीडी के साथ बाल रोग ओपीडी में अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुष्यंत ने बताया कि मौसम बदलाव होने से रोजाना काफी संख्या में वायरल फीवर, निमोनिया और सर्दी खांसी के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्हें उपचार के साथ उचित परामर्श भी दिया जा रहा है। गंभीर रोगियों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि वे सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने, खान-पान का ध्यान रखें। विशेष कर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें