फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुत्तों के हमले से गिर कर महिला डॉक्टर घायल

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में कुत्तों के हमले से घायल महिला आपबीती सुनाते हुए। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सड़क पर गिरने से महिला की टांग पर मल्टीपल फ्रैक्चर आए
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में लावारिस कुत्तों के हमले से एक महिला डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि शहर के बीचोबीच कुत्तों के झुंड से बचने की कोशिश करते हुए महिला हाईवे पर गिर पड़ी, जिससे उसकी टांग में मल्टीपल फ्रैक्चर हो गए। हमले के दौरान महिला चीखती-चिल्लाती हुई बेसुध हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को कुत्तों के झुंड से किसी तरह बचाया और तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी टांग में कई जगह फ्रैक्चर की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डेंटल क्लीनिक चलाने वाली डॉक्टर हिमाद्री बावा शहर में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाजार क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोर हो कि जोगिंद्रनगर उपमंडल में लावारिस कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। पूर्व में रेबीज संक्रमण से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद आक्रामक कुत्तों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। क्षेत्र में आए दिन कुत्तों के हमले से लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनमें कई को भर्ती तक करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार एवं नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कार्यकारी अधिकारी रजत सेठी ने बताया कि लावारिस कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें