फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट में पिता, भाई और भाभी को ठहराया दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के जुगाहन गांव में बीते वीरवार को फंदा लगा कर जान देने वाले जितेंद्र कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में जितेंद्र ने अपनी मौत के लिए पिता, भाई और भाभी को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि न तो घर वाले उसका मकान बनने दे रहे हैं और न सहयोग कर रहे हैं। वे उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। इससे मजबूर होकर ही फंदा लगाना पड़ा। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में अपने गांव के ग्रामीणों से उसकी मौत के बाद मकान बनाने में सहयोग करने की गुहार लगाई है। सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी ने थाना सुंदरनगर में दर्ज कराई प्राथमिकी में अपने पति की मौत के लिए ससुर, देवर और देवरानी को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन

नीलम कुमारी ने कहा है कि ससुर, देवर और देवरानी पति को प्रताड़ित करते थे। इससे वह मानसिक तनाव में रहते थे। घर निर्माण पर परिजनों ने ही कोर्ट से स्टे ले रखा था। इसी तनाव में उनके पति ने फंदा लगा लिया। थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें