फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग के सरेहच में गिरने से बजंतरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। ग्राम पंचायत काहणु के सरेहच गांव में आई बरात में बाजा बजाने वाले बजंतरी की ढांक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शगडीशाह माहूंनाग से सरेहच काहणु बरात पहुंची।
विज्ञापन

बजंतरी खाना खाने के बाद शादी वाले घर से थोड़ी ऊपर की तरफ जा रहा था तो पैर फिसलने से वह ढांक से गिर गया। साथियों ने तुरंत इसकी सूचना शादी वाले घर में दी। थाना करसोग को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जगह का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान लक्ष्मण राम (46) पुत्र लेट आदम राम गांव शंगलीशाह डाकघर माहूंनाग के रूप में हुई है। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें