फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिव्यांग बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में पिता गिरफ्तार

Fri, 05 Dec 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। मंडी जिला के सराज क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी ही बौद्धिक दिव्यांग बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कुल्लू पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जंजैहली पुलिस के हवाले किया, जिसे अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता अपनी आपबीती बताने में पूरी तरह सक्षम नहीं थी, लेकिन वह बार-बार ‘बापू... बापू...’ रट रही थी। पीड़िता के इन शब्दों और इशारों ने पुलिस का ध्यान पिता की ओर खींचा। इसके आधार पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और उसे गिरफ्तार किया।
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पिता 15-20 दिन से बेटी को लेकर कुल्लू में एक किराये के मकान में रह रहा था। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर जंजैहली पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें