फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पाड़च्छू में किसानों को बताईं खेती की तकनीकें

विज्ञापन
विज्ञापन
पाड़च्छू में किसानों को बताईं खेती की तकनीकें
विज्ञापन

चार दिवसीय सहकार उत्सव का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। किसानों को एक मंच पर लाने और कृषि से जुड़ी नई जानकारियां उपलब्ध करवाने के लिए एफपीओ धर्मपुर की ओर से पाड़च्छू में आयोजित चार दिवसीय सहकार उत्सव का वीरवार को समापन हो गया। खास बात यह रही कि आयोजन के लिए करीब एक लाख रुपये की राशि स्थानीय लोगों के सहयोग से जुटाई गई। एफपीओ के सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह संगठन के प्रति लोगों के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है।
समापन समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. पंकज सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एफपीओ अध्यक्ष सत्तपाल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. पंकज सूद ने एफपीओ के दो हजार सदस्य बनाने के लक्ष्य और किसानों, बागवानों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की सराहना की। डॉ. एलके शर्मा ने शिवा परियोजना के साथ बागवानी उत्पादों के भंडारण और प्रसंस्करण की जानकारी दी।
विज्ञापन

इफको के जिला प्रभारी डॉ. राजेश गलोटिया ने उर्वरकों और नैनो यूरिया के उपयोग के बारे में किसानों को जागरूक किया। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एफपीओ अब किसानों को स्थानीय स्तर पर जौई, बरसीम, गेहूं और सब्जियों के बीज उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें