फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नाचन और सिराज में मटर की बिजाई के लिए खेतों में जुटे किसान

Mon, 29 Jul 2024 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बाढु का किसान मटर बिजाई के लिए खेत में घास नष्ट करने को छिड़काव करता हुआ। संवाद
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नाचन और सिराज में हजारों किसानों ने मटर बिजाई के लिए खेत तैयार करना शुरू कर दिए हैं। नाचन और सिराज दोनों हलकों में करीब 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसान मटर की खेती करेंगे। बिजाई का समय नजदीक आने से किसानों ने खेतों का रुख करना शुरू कर दिया है। दिवाली के समय तैयार होने वाले क्षेत्र के मटर के किसानों को चोखे दाम मिलते हैं। इसकी पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत जम्मू की मंडियों में मांग रहती है।
विज्ञापन


नाचन और सिराज में हर साल बरसात के मौसमी मटर का करीब 300 टन से अधिक का निर्यात होता है। नाचन के किलिंग, छम्यार, बाढ़ू, रोहांडा, घीड़ी, चौकी, पंडार, कुटाहची, सरोआ, फंग्यार, कोट, नौंन, चैलचौक, मोवीसेरी, स्याज, शाला, तुना, जहल, धंग्यारा और सराज के सलाहर, खार्शी, काढ़ा, बगस्याड, थुनाग, जंजैहली, भाटकीधार, बागाचनोगी समेत अनेक पंचायतों के हजारों किसान मटर की बिजाई करते हैं।
दिवाली के सीजन में निकलने वाले मटर से किसान साल की अच्छी कमाई कर लेते हैं। किसानों हेम सिंह, नंद लाल, वेद प्रकाश, लेख राज, डोले राम, ख्याली राम, प्रेम सिंह, नाग राज, मनोज कुमार और हंस राज ने बताया कि उन्होंने मटर बिजाई शुरू कर दी है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ गोहर डॉ मुंशी राम ठाकुर ने जिला में मटर बिजाई को किसानों द्वारा खेत तैयार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि किसान प्रमाणित बीज की बिजाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें