फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 2015 की अधिसूचना रद्द होने से किसान गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्हघाटी के फोरलेन प्रभावित किसानों ने ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष यशवंत सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में रविवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें फोरलेन प्रभावित किसानों ने उच्च न्यायालय के उस निर्णय का स्वागत किया जिसमें सरकार की ओर से जारी पहली अप्रैल 2015 की अधिसूचना को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट के इस निर्णय के पश्चात फोरलेन प्रभावित किसानों को अब फैक्टर टू के तहत भूमि का चार गुना मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। ग्राम सुधार सभा बल्ह के अध्यक्ष यशवंत सिंह गुलेरिया ने कहा कि बल्ह के किसानों की यह समिति पिछले कई वर्षों से पहली अप्रैल 2015 को जारी की गई अधिसूचना का विरोध कर रही थी। इसे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से रद्द करने पर किसानों को बहुत बड़ी राहत मिली है। बैठक में सूरत सिंह गुलेरिया, दिनेश कुमार, जंगी राम, परम देव, तुलसी राम, रघुनाथ, जयदेव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें