उन्होंने कहा कि बैठक में किसानों की अहम समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यूनियन ने सरकार से प्रो लाइन कंपनी का मक्की और सब्जियों के बीज नहीं खरीदने की मांग की है। यूनियन ने 4642 का ही बीज खरीदने की मांग की है।
जिला के सभी खंडों में 500-500 पावर टिलर, पावर बीडर, तिरपाल और अन्य कृषि उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग भी यूनियन ने उठाई है। इसके अलावा किसान आयोग का गठन करने की भी मांग की है। कृषि, बागबानी और पशुपालन विभाग के भ्रमण कार्यक्रमों से पहले यूनियन को विश्वास में लिया जाए। जिला के सभी उपभोक्ता स्टोर में मिलने वाली खाद्य वस्तुएं प्रति माह उपलब्ध करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि सभी कृषि विक्रय केंद्रों के बाहर रेट लिस्ट लगाना भी विभाग सुनिश्चित करे। इस अवसर पर बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुंका राम, राज्य महासचिव सीता राम वर्मा, मेहर चंद ठाकुर, तेज सिंह, तेजराम, बलदेव, लाभ सिंह, परमा राम, कैप्टन अमर सिंह, दीवान चंद, नारायण दास, जय सिंह सहित अन्य कई यूनियन पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।