प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। उन्होंने समारोह में स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ।
छात्रा रितु ने प्रेम रत्न धन पायो गाने पर शानदार नृत्य किया। इस पर सभी झूमने पर मजबूर हुए तनुजा और सहेलियों ने लोक नृत्य, सुमन और सहेलियों ने राजस्थानी नृत्य, अशोक और सहपाठियों ने पंजाबी भंगड़ा, ममता और सहेलियों ने लघु नाटिका, जितेंद्र और साथियों ने कव्वाली प्रस्तुत की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में समां बंध गया।
मुख्य अतिथि मंत्री प्रकाश सिंह चौधरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। समारोह में अभिलाषी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर रामकृष्ण अभिलाषी ने भी समारोह में विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने ने भी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 10,000 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर समारोह में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक केडी शर्मा, ललित अभिलाषी, एसएमसी प्रधान ओमप्रकाश, धर्म सिंह, प्रधानाचार्य घनश्याम और प्रधान महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।