फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बग्गी, थुनाग में किसान किए जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत थुनाग में दो अलग-अलग जगहों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। शिविर ग्राम पंचायत बग्गी (विकास खंड बल्ह) और थुनाग (विकास खंड जंजैहली) में हुए। इनमें किसान, महिला स्वयं सहायता समूह, युवा और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

शिविर का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती, फसल विविधीकरण, कृषि वानिकी के बारे में जागरूक करना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में आय और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने उन्नत खेती, कम उपयोग वाले फलों जैसे कैंथ के औषधीय गुणों और जैम, जूस, कैंडी जैसे मूल्यवर्धित उत्पादों की संभावनाओं पर चर्चा की।
जंगली गेंदा की खेती, सतत कटाई, प्रसंस्करण और इसके आवश्यक तेल के औद्योगिक उपयोग पर भी प्रकाश डाला। औद्यानिकी महाविद्यालय थुनाग के वैज्ञानिकों विजय राणा, डॉ. किशोर शर्मा, डॉ. सरिता देवी, डॉ. अरुणा मेहता आदि ने व्यावहारिक जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें