फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस में यूकेजी ट्यूलिप से जसवंत और विहान रहे प्रथम

Tue, 23 Aug 2016 06:38 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी के डीएवी स्कूल की शहरी शाखा में पर्यावरण जागरूकता विषय पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उपस्थित बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शहरी शाखा में यूकेजी कक्षा के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नौनिहालों ने भूमि, जल और वायु विषय पर मनमोहक परिधान पहन कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने कहा कि यूकेजी ट्यूलिप में जसवंत व विहान ने पहला, अदित्री और युग ने दूसरा, अग्रिया और आरूही तीसरे स्थान पर रही। जबकि ओजस, शारन्या, अयान और गुरनूर को सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


यूकेजी लिली में अमृता व शगुन ने पहला, अवनी, दुष्यंत, लावन्या ने दूसरा, मयंक, जान्हवी, हिमनीष ने तीसरा तथा आराध्या व अंशिका को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। यूकेजी रोज में याना ने पहला, अयान दूसरे, प्रज्वल तीसरे स्थान पर रहा। इक्षिता, देवांशी, निकुंज और हर्ष को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में मोनिका टंडन, दिप्ती, हिमालिनी, रुचि राणा, तारा और मोनिका ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें