फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जनस्वास्थ्य में आयुर्वेदिक आहार पद्धति की प्रासंगिकता बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। आयुर्वेद एवं पोषण पर आधारित राष्ट्रीय सेमिनार न्यूट्री कॉन 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि वक्ताओं एवं संस्थान प्रभारी ने किया। सेमिनार में विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों के माध्यम से आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से पोषण एवं स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रातःकालीन प्लेनरी सत्र में प्रथम अतिथि वक्ता प्रोफेसर गगन ठाकुर ने पोषण विकारों से संबंधित विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने आयुर्वेदिक सिद्धांतों के आधार पर पोषक तत्वों का विश्लेषण करते हुए स्वास्थ्य संवर्धन में आयुर्वेदिक आहार की महत्ता को रेखांकित किया।

द्वितीय अतिथि वक्ता डॉ. किशोरी लाल शर्मा ने आयुर्वेदिक शरीर क्रिया विज्ञान के माध्यम से पोषण संबंधी विकारों की समझ को स्पष्ट करते हुए जनस्वास्थ्य में आयुर्वेदिक आहार पद्धति की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में समानांतर मौखिक प्रस्तुति सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 26 प्रतिभागियों ने अपने शोध कार्यों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पोस्टर प्रस्तुति सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें 16 प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों का मूल्यांकन प्रोफेसर गगन ठाकुर एवं डॉ. हरदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान प्रभारी डॉ. विनीता नेगी ने विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों की सर्वश्रेष्ठ मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतियों के प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रीय सेमिनार से देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 130 प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें