फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वयंसेवियों को समझाया एनएसएस का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो में शनिवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ समाजसेवी पदमदेव ने किया। शिविर की अध्यक्षता पाठशाला की उप प्रधानाचार्य डोलमा शर्मा ने की। मुख्यातिथि ने अध्यापकों और स्वयं सेवियों को इस आयोजन की बधाई दी और एनएसएस के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवियों से आग्रह किया कि वे शिविर के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं और अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दें। कार्यक्रम अधिकारी शकुंतला सैनी ने बताया कि शिविर में कुल 54 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। ये श्रमदान कर स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जल संरक्षण गतिविधियां, नशामुक्ति जनजागरण रैली आदि में भाग लेंगे। पहले दिन स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें