फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जीएसटी के विभिन्न प्रावधान और व्यावहारिक पक्ष बताए

Thu, 25 Sep 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। संचार एवं क्षमता विकास इकाई, राज्य प्रशिक्षण केंद्र धांगसीधार मंडी, जल शक्ति विभाग के तत्वावधान में राज्य स्तरीय आवासीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। ये कार्यशालाएं 18, 19, 23 और 24 सितंबर को चार चरणों में आयोजित हुईं, जिनमें 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला की मुख्य वक्ता आबकारी एवं कराधान सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के विभिन्न प्रावधानों, सरकारी विभागों में इसके व्यावहारिक पक्षों तथा उपयोगिता पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया, अनुपालन, टीडीएस प्रावधान, कर योग्य मूल्य व इनवॉइस मूल्य का अंतर, 50 हजार रुपये से अधिक पर ई-वे बिल की अनिवार्यता, आपूर्ति का मूल्य निर्धारण, रिफंड प्रक्रिया, विवाद निपटान प्रणाली तथा हालिया सुधार जीएसटी 2.0 पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इनमें छोटे करदाताओं के लिए रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया सरल बनाना, ऑनलाइन रिफंड प्रणाली को पारदर्शी करना, जीएसटीएन पोर्टल पर एआई आधारित नई सुविधाएं लागू करना व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें