फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देवीदहड़ में ग्रामीणों को बताए ईको सेंसिटिव जोन के फायदे

विज्ञापन
ईको सेंसिटिव जोन को लेकर ग्रामीणों को लेकर जानकारी देते डीएफओं नाचन सुरेंद्र कश्यप।
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। शिकारी देवी ईको सेंसिटिव जोन को लेकर वन विभाग ने मंगलवार को नाचन विस क्षेत्र के देवीदहड़ में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। बैठक में नाचन और करसोग क्षेत्र के 41 गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस मौके पर डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने ग्रामीणों को ईको सेंसिटिव जोन के फायदे और नुकसान के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ईको सेंसिटिव जोन की सही जानकारी न होने से ग्रामीण में इसे लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। शिकारी देवी वन्य अभ्यारण्य में पहले से विद्यमान जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए ही इसके बाहर की दो किलोमीटर पट्टी को ईको सेंसिटिव जोन घोषित किया गया है। इस जोन में रहने वाले ग्रामीणों की जरूरतों को वैज्ञानिक तरीके से पूरा करने के लिए ही जोनल मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने लोगों को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र की परिस्थिति, पर्यावरण और जैविकता के संरक्षण के लिए शिकारी देवी वन्य जीव अभ्यारण्य की सीमा के चारों ओर 50 मीटर से दो किमी तक विस्तारित क्षेत्र को पारिस्थितिकी संवेदनशील जोन के रूप में अधिसूचित किया है। इसका क्षेत्र 19.20 वर्ग किलोमीटर है। इस अवसर बीडीओ गोहर मनमोहन शर्मा, बीडीसी चेयरमैन कल्पना ठाकुर, जिला परिषद सदस्य हुकुम ठाकुर, वन परिक्षेत्राधिकारी नाचन महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें