मंडी। भाजपा ओबीसी मोर्चा कोटली मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने मंडल पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। नरेश कुमार, विनोद कुमार, जय सिंह और राजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। अभिषेक और सुषमा कुमारी को महामंत्री एवं कमलेश वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
रविंद्र सिंह, हितेश कुमार, प्रवीण, कृष्ण दास को सचिव नियुक्त किया गया। मंडल कार्यकारिणी सदस्यों में भाग सिंह, श्याम चंद, मुनीश कुमार, पियुष वर्मा, प्यारे लाल, पुष्पा देवी, प्रिया वर्मा, परवेश वर्मा, रणजीत और निट्टू को शामिल किया गया। संवाद