फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी के दो केंद्रों में सीएपीएफ परीक्षा आज, बिना ई-एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी : एडीसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जिला मुख्यालय मंडी में रविवार को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी भी परीक्षार्थी को बिना ई-एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा दो केंद्रों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) मंडी में होगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहले सत्र का समय प्रातः 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरे सत्र का समय दोपहर 2:00 से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में कुल 421 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने सभी परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें, क्योंकि परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्रों के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र के गेट प्रातः 8:30 बजे खोले जाएंगे और ठीक 9:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गुरसिमर सिंह ने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में केवल एडमिट कार्ड, पेन, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, पहचानपत्र और पारदर्शी पानी की बोतल ही साथ ला सकते हैं।
विज्ञापन

...
कई गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर एसडीएम सदर रुपिंदर कौर ने दोनों परीक्षा केंद्रों के आसपास एक दिन के लिए कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार 3 अगस्त को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली, नारेबाजी, हड़ताल, सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यह आदेश सिर्फ एक दिन यानी 3 अगस्त के लिए लागू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें