कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों
वीर नारियों और शहीद के परिवारों ने पुष्पचक्र अर्पित किए
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। कारगिल विजय दिवस पर यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ-ओआर) यूनिट सरकाघाट की ओर से रविवार को ओल्ड बस स्टैंड स्थित सेंट्रल पार्क में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद परिवारों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिसर भारत माता की जय और शहीद अमर रहे के नारों से गूंज उठा।
समारोह की अध्यक्षता यूनिट सरकाघाट के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने की, जबकि यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ-ओआर) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद वर्मा मुख्य अतिथि रहे। दोनों ने सैन्य सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।