मंडी। हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसमैन लीग जिला मंडी ने 9वां आर्म्ड फोर्सेज वेटरन दिवस मंगलवार को मनाया। इस दौरान कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने पूर्व सैनिकों के साथ शहीद स्मारक संकन गार्डन में बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद पड्डल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान खिचड़ी भी परोसी गई। महावीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर कांशी राम, युद्ध सेवा मेडल ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, शौर्य चक्र एवं सेना मेडल कैप्टन हल्का राम चौहान, शौर्य चक्र कैप्टन देश राज ठाकुर और शौर्य चक्र कैप्टन खेम सिंह समेत 17 वीर नारियों को सम्मानित किया गया।
ब्रिगेडियर खुशाल ने कहा कि 14 जनवरी 1953 को भारत की प्रथम कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा 1953 में आज ही के दिन सेवानिवृत्त हुए थे। उनके अद्वितीय योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस न केवल पूर्व सैनिकों की सेवाओं को याद करने का अवसर है बल्कि इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनाया गया है।