फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रामलीला मैदान में कचरा फेंकने वालों पर तीसरी आंख भी फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के रामलीला मैदान में कचरे की अवैध डंपिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बावजूद रात के अंधेरे में गंदगी फैलाई जा रही है। आलम यह है कि शाम होते ही कचरे के ढेर लगना शुरू हो जाते हैं। कोई भी ठोस कार्रवाई न होने पर कचरा फैलाने वालों के हौसले बुलंद हैं। रविवार देर शाम से सोमवार सुबह तक कचरे के ढेर रामलीला मैदान में लग गए। इससे नगर परिषद के स्वच्छता प्रहरियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में वाहनाें की पार्किंग के लिए भी स्थान आरक्षित है। प्रतिदिन 100 से अधिक वाहन पार्क होते हैं। काफी संख्या में लोग भी आवागमन करते हैं। दूसरी तरफ मैदान से सटे मंदिर और पीपल के पेड़ पर भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे लोगों को कचरे के ढेर चिढ़ा रहे हैं। यहां पर कचरे के ढेर लग जाने से दुर्गंध इतनी फैल जाती है कि लोगों को मुंह और नाक पर रुमाल रखकर गुजरने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
....

रामलीला मैदान में अवैध कचरे की डंपिंग की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है ताकि ऐसी लापरवाही पर नकेल कसी जा सके। सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चमन लाल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें