फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अल्टीमेटम के बाद भी डटे फल-सब्जी विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थान खाली करने का दिया था अल्टीमेटम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम अधिकारियों के शहर से बाहर होने की वजह से 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद भी निगम कार्यालय के प्रवेशद्वार के साथ बैठे फल एवं सब्जी विक्रेताओं को हटाया नहीं जा सका। अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही मामले में कार्रवाई की संभावना है।
नगर निगम आयुक्त कार्यालय से तीन दिन पहले नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि नगर निगम कार्यालय के प्रवेश द्वार के अंदर और बाहर बैठे फल एवं सब्जी विक्रेताओं को स्थान खाली करना होगा। 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। सोमवार को अधिकारी शहर से बाहर होने की वजह कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। हालांकि आठ से दस कारोबारियों ने सामान समेट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति किसी तरह की सूचना को प्रदर्शित करने वाले पंफ्लेट, साइन बोर्ड को चस्पां करना पूरी तरह प्रतिबंध कर रखा है। एक निजी संस्थान की ओर से पंफ्लेट को नगर निगम के प्रवेश द्वार पर ही चस्पां कर दिया गया है। बैंक परिसर की दीवारों पर भी पंफ्लेट चिपकाए हैं। अब संस्थान के संचालक को नगर निगम कार्यालय में तलब कर सबक सिखाया जाएगा। इन दिनों निजी संस्थानों में दाखिले और नया सत्र शुरू हो रहा है। इस कारण पंफ्लेट चिपकाए जा रहे हैं। उधर, नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा का कहना है कि वह किसी कार्य के सिलसिले में शहर से बाहर हैं। जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें