जोगिंद्रनगर के ढेलू ईश्वरीय विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती पर आयोजित शिखर सम्मेलन में मंच पर वि
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ढेलू, जोगिंद्रनगर में स्वर्ण जयंती पर एक दिवसीय शिखर महासम्मेलन का आयोजन किया गया। पंजाब जोन के प्रभारी बीके प्रेम दीदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हरियाणा के सोनीपत से निदेशक बीके लक्ष्मी दीदी ने विशेष अतिथि शिरकत की। प्रेम दीदी ने कहा कि आध्यात्मिक सशक्तीकरण से स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार होगी। विश्व में शांति, एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मूल उद्देश्य है। सामाजिक सरोकारों में हर वर्ग को अपनी सहभागिता दर्ज करवाने की अपील की।
इससे पहले सोनीपत के निदेशक बीके लक्ष्मी दीदी ने कहा कि आध्यात्मिक मूल्यों से सामाजिक परिवर्तन संभव है। विश्वविद्यालय ढेलू की संचालिका सवित्री दीदी ने बताया कि 1975 में जोगिंद्रनगर में अस्तित्व में आए इस विद्यालय में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के व्याख्यान के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशामुक्ति पर भी कार्य किए जा रहे हैं।
विधायक प्रकाश राणा, आईटीआई जोगिंद्रनगर की प्राचार्य नवीन, जोगिंद्रनगर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निशा वैद्य आदि मौजूद रहे।