फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पूर्व विधायक के बेटे की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने पूर्व बीडीसी चेयरमैन पर जताया भरोसा
विज्ञापन

नामांकन के दौरान दोनों दलों ने दिखाई ताकत
संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर जिला परिषद के सलापड़ वार्ड में चुनावी मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प होता नजर आ रहा है। कांग्रेस समर्थित पूर्व विधायक दिवंगत शेर सिंह ठाकुर के बेटे मोहित ठाकुर की दावेदारी ने इस सीट को हॉट सीट बना दिया है। वहीं, भाजपा ने पूर्व बीडीसी चेयरमैन राज कुमार पर दांव खेलकर मुकाबले को और रोचक बना दिया है। सोमवार को नामांकन के दौरान दोनों दलों की ओर से राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन भी देखने को मिला।
कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मोहित ठाकुर ने सोमवार को अपने समर्थकों और पूर्व विधायक एवं पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। मोहित ठाकुर पहली बार जिला परिषद चुनाव मैदान में उतरे हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी को कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस चुनाव में मोहित ठाकुर के साथ पूर्व विधायक शेर सिंह ठाकुर और पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर की सियासी साख भी दांव पर लगी है।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा समर्थित उम्मीदवार राज कुमार ने भी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विधायक राकेश जमवाल, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। राज कुमार पूर्व में सुंदरनगर बीडीसी चेयरमैन रह चुके हैं और वर्तमान में डैहर मंडल भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। भाजपा को उम्मीद है कि पिछली बार की तरह इस बार भी सलापड़ वार्ड में पार्टी समर्थित उम्मीदवार जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन

फिलहाल सलापड़ वार्ड में भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। दोनों दलों ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं और वार्ड में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें