जोगिंद्रनगर में जिप सदस्य के लिए 20 उम्मीदवार आमने-सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में पंचायतीराज चुनावों के जिला परिषद सदस्य के लिए अब 20 उम्मीदवार चुनावी रण में उतर आए हैं। नेर घरवासड़ा वार्ड से चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें भाजपा समर्थित बिंदु बाला समेत आजाद उम्मीदवार दक्षा के अलावा अनिता और रीमा देवी का नाम भी शामिल है।
लांगणा वार्ड में 6 महिला प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य की दौड़ में शामिल हैं। इनमें भाजपा समर्थित रजनी, आजाद उम्मीदवार राखी शर्मा के अलावा प्रियंका, मीना व निशा राणा ने पर्चे दर्ज करवाए हैं। भडयाड़ा वार्ड में सबसे अधिक दस उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनमें भाजपा समर्थित केहर सिंह के अलावा पूर्व जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, विजय भाटिया, पूर्व पंचायत प्रधान विशाल उर्फ गोल्डी, बलवीर उर्फ अमन के अलावा राकेश, शेष राम, विजय, अजय ने पर्चे दर्ज करवाए हैं।
तीन दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन दस उम्मीदवारों ने एसडीएम कार्यालय जोगेंद्रनगर में नामांकन दर्ज करवाए। इनमें भडयाड़ा वार्ड से 6, लांगणा से तीन और नेर घरवासड़ा वार्ड से एक नामांकन दर्ज हुआ।
निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि 12 मई को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 15 मई को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापिस लेने का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए जाएंगे।