टिहरा/सरकाघाट (मंडी)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद इकाई सरकाघाट की मासिक बैठक लघु सचिवालय सरकाघाट में अध्यक्ष पीसी चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग व कल्याण पर विस्तृत चर्चा की। पहलगाम घटना को लेकर संवेदना प्रकट की और मारे गए पर्यटकों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।
इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बारे में विचार-विमर्श करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा की। इसी के साथ आतंकवाद के उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों के सराहना की। इस अवसर पर अध्यक्ष पीसी चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कई सालों से पाकिस्तान आतंकवाद की आड़ में भारत को कमजोर करने की कोशिश करता आ रहा है, लेकिन अब केंद्र सरकार व भारतीय सेना के जवानों के पराक्रम और शौर्य ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देकर आतंकवाद को खत्म करने की ओर सराहनीय कदम बढ़ाया है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर, महामंत्री नेक राम शर्मा, संगठन मंत्री बीआर राणा, मुख्य सलाहकार केसी ठाकुर, उपाध्यक्ष राम लाल शर्मा, उपाध्यक्ष मेहर सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह, रमेश चंदेल, राजकुमार शर्मा, महिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमारी ठाकुर, हरि दास प्रजापति, अनंत राम राणा, ब्रह्म दास, कांशी राम व अन्य मौजूद है