मंडी शहर में अनाधिकृत ढंग से सड़क किनारे बैठे फड़ी धारकों पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम व पुलि
- फोटो : बिना क्रॉसिंग संकेतक के अजगैन मोड़ पर सड़क क्रास करते वाहन।
मंडी। शहर की सड़कों के किनारे फुटपाथ पर बिना अनुमति सामान बेचने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कसा। नगर निगम की टीम ने पुलिस की मदद से कार्रवाई की। चौहाटा में एक फल एवं सब्जी विक्रेता का पांच हजार रुपये का चालान किया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के प्रवेशद्वार के बाहर एक सब्जी विक्रेता को भी नोटिस जारी किया है। यह व्यक्ति नोटिस प्राप्त करने से पहले कहीं चला गया। इस कारण नगर निगम की टीम व्यक्ति को नोटिस नहीं थमा पाई।
नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण करने की लगातार शिकायतें कार्यालय में पहुंच रही थीं। इस कारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ मिल कर शहर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। पड्डल मार्केट, चौहाटा बाजार और स्कूल बाजार समेत सकोडी चौक का भी निरीक्षण किया।
फुटपाथ पर सामान रख राहगीरों के लिए बाधा पैदा करने वाले फल एवं सब्जी विक्रेताओं को चेतावनी दी गई। कुछ स्थानों पर सामान भी जब्त किया गया। एक व्यापारी को कार्यालय की ओर से नोटिस देकर नगर निगम कार्यालय बुलाया गया। नगर निगम के कार्यालय के बाहर सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया। यहां बैठे व्यापारियों को भी कार्यालय में अपने सभी दस्तावेज सहित पेश होने के लिए कहा गया है। संवाद