मंडी। आईटीआई मंडी में 22 और 23 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला और पुरुष आईटीआई डिप्लोमाधारक भाग ले सकते हैं। गुजरात के भरूच की कंपनी 400 पद भरने के लिए साक्षात्कार लेगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि कंपनी टायर निर्माता है।
कैंपस रोजगार मेले में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 24 से कम हो। आईटीआई से कारपेंटर, वेल्डर, इलेक्टीशियन, मेकेनिक मोटर व्हीकल, मेकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, फिटर, टर्नर, ड्राफ्ट्समैन, मशीनिस्ट, मेकेनिक ऑटोमोबाइल, आर्किटेक्ट, कंप्यूटर साइंस और इंस्ट्रूमेंट में डिप्लोमा होना चाहिए।
चयनित आईटीआई अभ्यर्थी को कंपनी की तरफ से 14500 से 15500 तक महीना सीटीसी वेतन दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से चयनित अभ्यर्थियों को मुफ्त परिवहन सुविधा, रियायती दर पर भोजन और नि:शुल्क वर्दी प्रदान की जाएगी। संवाद