फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला श्रम कल्याण अधिकारी मंडी अनिल ठाकुर ने बताया कि मंडी जिले में कामगार कल्याण बोर्ड के सभी कार्यालयों एवं उप-कार्यालयों में संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह की ओर से 15 नवंबर को शुरू किए गए प्रदेश व्यापी एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से और हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर के निर्देशानुसार इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति का समर्थन करते हुए नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने और इसमें सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। निर्णय लिया कि कार्यालय परिसरों के साथ-साथ समाज में भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
संकल्प कार्यक्रम में स्पष्ट किया गया कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसका स्थाई समाधान तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें सक्रिय सहभागिता निभाएगा। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रतिबद्धता की शपथ के साथ किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें