फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कर्मचारियों ने सीएम से की अनुबंध विस्तार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जल शक्ति विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने 30 सितंबर के बाद सेवाएं जारी रखने के लिए अनुबंध विस्तार की मांग उठाई है। कर्मचारी संघ ने कहा कि एनआईईएलआईटी शिमला की ओर से जारी पत्र के अनुसार, औपचारिक अनुबंध विस्तार नहीं होने की स्थिति में 30 सितंबर के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्यालय में नहीं आने के निर्देश दिए गए हैं। इससे हमीरपुर सहित प्रदेशभर में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


आउटसोर्स कर्मचारी संघ, जल शक्ति विभाग हमीरपुर के जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी पिछले कई वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम वेतन के बावजूद कर्मचारी जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में अचानक सेवाएं समाप्त होने की स्थिति से कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें